बाबू घटवाल
केन्द्रीय विद्यालय तुली के छात्र बाबू घाटवाल ने 55वें केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (KVS NSM) में अंडर-14 बालक वर्ग की लंबी कूद स्पर्धा में 5.51 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक प्राप्त किया। यह उपलब्धि केन्द्रीय विद्यालय तुली के लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है। बाबू घाटवाल को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।